img-fluid

दिन का तापमान गिरा, रात का बढ़ा

June 05, 2023

कल दिनभर छाए रहे बादल, लेकिन नहीं हुई बारिश, आज भी हलकी बारिश की संभावना

इंदौर। शहर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। परसों बरसने के बाद कल भी दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों के कारण दिन के तापमान में कमी आई, वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी हलकी बारिश की संभावना जताई है।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री और परसों की अपेक्षा 3.5 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 1.6 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 35 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर की ओर से आ रही नमीभरी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी शाम तक हलकी बारिश का अनुमान है। ऐसा मौसम अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

Share:

  • रेलवे ने इंदौर में कुएं पर बना डाला प्लेटफॉर्म

    Mon Jun 5 , 2023
    यात्रियों के साथ कभी भी हो सकता है हादसा इंदौर। शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर रेलवे ने कुएं पर प्लेटफॉर्म बना डाला है। कुएं का आधा हिस्सा तो खुला है, लेकिन आधे हिस्से में स्लैब डालकर उस पर प्लेटफॉर्म बना दिया गया है। यह गंभीर चूक किसी दिन बड़े हादसे का सबब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved