भोपाल। प्रदेश में तीन-चार दिन से बने सिस्टम (system) की वजह से कई जिलों में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश (system) में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज (drop in temperature) की गई है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे भी सक्रिय रहेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर हो जाएगा और गर्मी का असर बढ़ेगा। शुक्रवार को सागर, रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। शेष जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मध्य प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।
इन जिलों में बारिश के आसार
प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार बने हुए हैं। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सीधी, पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सिंगरौली और सिवनी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, मालवा-निमाड़ में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के बाद उमस भी बढ़ जाएगी। इधर, बाकी जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved