img-fluid

दिन फिरेंगे नेहरू पार्क के स्विमिंग पूल के

March 02, 2023

  • पुराने हो चुके स्वीमिंग पुल के जीर्णोद्धार के लिए कंसलटेंट से डिजाइन बनवाएगा निगम

इन्दौर (Indore)। जिस तरह से छोटा नेहरू स्टेडियम (Chhota Nehru Stadium) की सुध लेकर निगम ने कायाकल्प किया है, उसी तरह अब नेहरू पार्क स्थित स्वीमिंग पुल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। कल महापौर ने निरीक्षण के दौरान इसके लिए एक कंसलटेंट नियुक्त करने के आदेश भी दिए। एक समय शहर में घूमने-फिरने और चारों ओर हरियाला से आच्छादित केन्द्र रहे नेहरू पार्क की हालत इन दिनों बिगड़ी हुई है। यहां सिविल वर्क होने के कारण पार्क में आने वालों की संख्या भी कम हो गई है। यहां निगम द्वारा संचालित स्वीमिंग पुल भी है, जिसका निरीक्षण करने कल महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रभारी नंदकिशोर पहाडिय़ा के साथ पहुंच गए।


उनके साथ अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, अधीक्षण यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। भार्गव ने स्वीमिंग पुल का पहले निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूछा कि यहां अभी कितने सदस्य हैं? इसके अलावा कितने तैराक हैं जो तैराकी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए यहां आते हैं। उन्होंने यहां के ट्रेनरों से भी बात की। पहाडिय़ा ने कहा कि पुल का निर्माण काफी समय पहले हुआ था और तब से यहां कोई काम भी नहीं हुआ है। इसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाना चाहिए। इस पर महापौर ने अधिकारियों से इसके लिए कंसलटेंट नियुक्त कर डिजाइन बनाने के लिए कहा है ताकि इसे मानकों के अनुसार तैयार किया जा सके।

Share:

  • आईएमएफ के साथ दाल नहीं गली, तो पाकिस्तान फिर गया अमेरिका की शरण में

    Thu Mar 2 , 2023
    इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज जारी करवाने में मदद के लिए पाकिस्तान ने फिर अमेरिका से गुहार लगाई है। बताया जाता है कि पाकिस्तान सरकार के अधिकारी आईएमएफ के बार-बार “गोल पोस्ट बदलने” से परेशान हैं। उन्होंने कहा है कि मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार ने भारी सियासी जोखिम उठा कर आईएमएफ की सख्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved