img-fluid

गाय के साथ नदी पार कर रहे पति-पत्नी की डूबने से मौत, गाय खुद घर पहुंची

February 02, 2021

आजमगढ़। आजमगढ़ में मंगलवार की सुबह बेसो नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब टंडवा गांव निवासी पतिराज मौर्य एक गाय को लेकर पत्नी विद्या देवी के साथ ससुराल जा रहा था। दंपती के डूबने के बाद गाय खुद तैरकर नदी से बाहर आ गई और अपने घर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि पतिराज व विद्या देवी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गाय लेकर निकले थे। अपने गांव के दक्षिणी तरफ स्थित बेसो नदी को कम पानी समझकर पार करने लगे। गाय को पकड़कर आगे चल रही पत्नी अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में पति भी गहरे पानी में चला गया।

इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गाय तैरकर घर पहुंच गई। गाय को देखकर परिवार के लोग नदी किनारे पहुंचे तो दोनों का शव उतराया नजर आया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तरवां पुलिस को दी। ग्रामीणों ने शव निकाला और घर लेकर आए। पतिराज का बेटा प्रमोद जीविकोपार्जन के लिए सऊदी में ड्राइवरी का काम करता है। वहीं पांच बहनों में रेनू (29), पूजा (27), आरती (21), खुशी (18), रितु (15) हैं। इसमें से रेनू और पूजा की शादी हो चुकी है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब प्रमोद के ऊपर आ गई है।

Share:

  • दालचीनी-हल्‍दी दूध: हड्डियों मजबूत को करने के साथ इन समस्‍याओं से दिलाएगी छूटकारा

    Tue Feb 2 , 2021
    आज कल लोग इतना ज्यादा बिजी हो गए है कि अपना खयाल ही नहीं रख पातें हैं। वर्कलोड इतना ज्यादा हो गया है कि टैंशन बढ़ती जाती है और राहत नहीं मिलती है। ऐसे में ना तो नींद ठीक से आती है और ना ही खाना ठीक से खा पाते हैं। जिसके चलते डार्कसर्कल्स, नींद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved