img-fluid

मंदसौर नाव हादसे में मृतकों की संख्या 5 हुई

October 17, 2022

मंदसौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मंदसौर (Mandsaur) की चंबल नदी (Chambal River) में नाव (Boat) पलटने से 7 लोग डूब गए। कल हुए इस हादसे में 3 शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि आज सुबह 2 शव निकाले गए। अब तक 5 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। नाव में 7 लोग सवार थे। 2 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।


  • जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के श्यामगढ़ थाना (Shyamgarh Thane) अंतर्गत चंबल नदी (Chambal River)  में नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 7 लोग सवार थे। अब तक पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।


  • पहले भी चंबल में पलट चुकी है नाव, 12 लोगों की हो गई थी मौत
    बता दें कि राजस्थान के कोटा जिले के इटावा में बीते साल बूंदी के पास चंबल नदी में एक नाव अचानक पलट गई थी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस नाव पर करीब 25 से 30 लोग सवार होकर कलमेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया था।

    Share:

  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले, थाने में घुसकर फायरिंग

    Mon Oct 17 , 2022
    बीजापुर।  छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में एक के बाद एक नक्सलियों (naxalites) ने तीन बड़े हमले किए। यहां बीजापुर (bijapur) में देर रात एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि फायरिंग से पहले ही जवान थाना छोडक़र भागने में सफल रहे। इसके कुछ ही देर बाद नक्सलियों ने बीजापुर (bijapur) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved