img-fluid

कोरोना के मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में 25,166 नए केस, 437 लोगों की मौत

August 17, 2021

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पांच महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25, 166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 437 लोगों की मौत हुई है। 36 हजार 830 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।


हालांकि, देश में अभी 3 लाख 69, 846 सक्रिय मामले हैं जो बीते 146 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है।  वहीं, रिकवरी रेट में  लगातार सुधरा हो रहा है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.51% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। देश में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

55.47 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीका
देश भर में अब तक 55.47 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लग चुके हैं। बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई हैं, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Share:

  • KRK का दावा- इमरान को डेट कर रहीं Kangana Ranaut

    Tue Aug 17 , 2021
    बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बयानों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं, हालांकि इस समय भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरों (Kangana Ranaut Photos) को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अभिनेता व कथित क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) उर्फ केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved