
खेड़ाखजूरिया। गांव में जल संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। सुबह-शाम महिलाओं के अलावा पुरुषों व बच्चों को पानी के लिए मशक्कत करना पड़ रही है। ग्रामीणजन एक किलोमीटर से अधिक दूरी से साइकिल या मोटरसाइकिल से पानी के ऊपर भरकर लाने को मजबूर है। गांव में पानी की स्त्रोत तो है परंतु यहां पर जल प्रदाय की सुचारू व्यवस्था नहीं है। ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा जल प्रदाय व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण ग्रामीणजनों को काफी परेशानियों का सामना करके पानी लाना पड़ रहा है। सुबह से ही महिलाए पाने के लिए इधर-उधर भटकने लगती है। छोटे बच्चे भी साइकिल के ऊपर पानी के केन भरकर ले जाते देखे जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved