बड़ी खबर

यूक्रेन-रूस विवाद पर आई रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बातें

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) आज कपसेठी में जनसभा (public meeting in kapsethi) करने पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी सरकार (BJP government) के द्वारा किये कार्यो को गिनाया। वही यूक्रेन और रूस के मुद्दे पर बोले वहां फंसे भारतीयों को लाने का प्रयास किया जा रहा हैं। लेकिन वहां की स्थिति में अभी प्लेन लैंड (plain land) नही कराया जा पा रहा हैं। सरकार ने एडवाइजरी जारी किया था। प्लेन वहां भेजे गये हैं। लेकिन लैंडिंग की स्थिति नही है। स्थिति वहा की बिषम हैं। भारत की सरकार बच्चों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भारत का स्टैंड शांति (stand peace) का है। बातचीत से हल निकालना चाहिए। युद्ध की स्थिति नही होनी चाहिए।


राजनाथ सिंह ने उन सवालों पर जवाब दिया जिनमें पूछा गया कि वहां फंसे मौजूदा भारतीय छात्रों (Indian students) को वापस लाने के लिए सरकार के पास क्या प्लान है। इस सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया कि हम मानते हैं कि स्थिति गंभीर है। लेकिन यूक्रेन के एयरपोर्ट (Ukraine’s airports) पर प्लेन लैंड होने के हालात नहीं है। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि वहां से सभी छात्रों को वापस बुला लिया जाए।

दो देशों के इस युद्ध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत का पक्ष क्लियर (India’s side clear) करते हुए कहा कि भारत चाहता है कि शांति व्यवस्था कायम रहे। बातचीत के द्वारा इस मुद्दे का हल निकाला जाना चाहिए और युद्ध से बचना चाहिए। बता दे की भारत का विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs of India) यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। चूंकि यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है, भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ये बातें कही है।

Share:

Next Post

स्वस्थ राष्ट्र के लिए प्रदूषण मुक्त जीवन शैली अपनाए : शिवप्रकाश 

Thu Feb 24 , 2022
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (State in-charge Muralidhar Rao) एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को तात्या टोपे नगर स्टेडियम, जैन मंदिर, ए.बी.डी. एरिया में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं […]