बड़ी खबर

दिल्ली में 24 घंटे बिजली के साथ पानी की भी होगी सप्लाई : केजरीवाल

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली के साथ पानी की भी सप्लाई होगी। दिल्ली के हर घर में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि दिल्ली में पानी की सप्लाई आधुनिक देश की तरह होगी। दिल्ली में 930 मिलियन गेलन पानी का उत्पादन होता है। हर व्यक्ति के लिए यहां 176 लीटर (प्रतिदिन) पानी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की उपलब्धता भी बढ़ानी है, इसलिए हम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से बात कर रहे हैं। 930 मिलियन गेलन में से काफी पानी चोरी हो जाता है। हम कंसल्टेंट हायर कर रहे हैं, जो हमें बताएगा कि पानी की एक-एक बूंद का कैसे इस्तेमाल हो और पानी बर्बाद न हो।

केजरीवाल ने कहा कि कंसल्टेंट हमें ये भी बताएगा कि दिल्ली के हर घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। हम इस लक्ष्य को पांच साल में हासिल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे दिल्ली में पानी देने की राह पर चल पड़े हैं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि पानी का निजीकरण नहीं होगा। विपक्ष जो कह रहा है वैसा नहीं है, मैं खुद निजीकरण के पक्ष में नही हूं।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता शुरू

Sat Sep 26 , 2020
मछुआरों का मुद्दा होगा अहम नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर वार्ता शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में मछुआरों का मुद्दा एक महत्वपूर्ण बिंदु होगा। महिंदा राजपक्षे ने उत्तरी मछुआरों को आश्वासन दिया है कि वो भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध […]