देश विदेश

प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता शुरू

मछुआरों का मुद्दा होगा अहम
नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर वार्ता शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में मछुआरों का मुद्दा एक महत्वपूर्ण बिंदु होगा।

महिंदा राजपक्षे ने उत्तरी मछुआरों को आश्वासन दिया है कि वो भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध शिकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस मुद्दे पर वो भारत से बातचीत करेंगे। राजपक्षे के मीडिया कार्यालय ने कहा था कि श्रीलंकाई मछुआरों को इसके कारण $40 मिलियन की सालाना हानि का सामना करना पड़ता है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों नेताओं के बीच आपसी द्विपक्षीय अंतर-राजनीतिक, आर्थिक, वित्त, विकास, पर्यटन सहित कई अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। हाल ही में श्रीलंका में हुए आम चुनावों में राजपक्षे बंधुओं की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। संसदीय चुनावों में श्रीलंका पोदुजना पार्टी (SLPP) को लगभग दो तिहाई बहुमत मिला, जिसके बाद महिंदा राजपक्षे एक बार फिर प्रधानमंत्री बने। महिंदा के भाई गोतबया राजपक्षे पहले ही श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं।

इसी महीने भारत ने एक बार फिर एक अच्छे पड़ोसी होने का उदाहरण पेश किया था। दरअसल, कच्चे तेल से लदे एक जहाज में आग लगने के बाद श्रीलंका की नेवी ने इंडियन कोस्ट गार्ड से मदद मांगी थी, जिसके बाद भारत ने तुरंत बचाव दल को रवाना किया था।

Share:

Next Post

दो पूर्व मुख्य सचिवों का पुनर्वास खत्म, अब तीसरे का नंबर!

Sat Sep 26 , 2020
परशुराम के बाद रेरा अध्यक्ष पद से डिसा को भी हटाया भोपाल। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दो पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम एवं अंटोनी डिसा का पुनर्वास खत्म कर दिया है। राज्य सरकार ने डिसा को रेरा अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कांग्रेस सरकार में इन दोनों रिटायर्ड अफसरों की नजदीकियां […]