img-fluid

नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना वृद्धि की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने

May 12, 2026


नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना वृद्धि की (Increased stipend of Nursing Interns by 27 Times) ।


  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नर्सों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की कि नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में ऐतिहासिक 27 गुना वृद्धि कर उनके सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य को नई शक्ति देने का कार्य किया है। नई नियुक्तियों के माध्यम से भी स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सिंग समुदाय की भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है।”मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका योगदान अमूल्य है। यह कदम उनके सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य को मजबूत करेगा।

    सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एलएनजेपी अस्पताल में काम करने वाली नर्सों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की आप सभी नर्स बहनों को हृदय से शुभकामनाएं। एलएनजेपी अस्पताल के औचक दौरे ने सच में मुझे भी सरप्राइज कर दिया। अस्पतालों में दवाइयां अपना काम करती हैं, लेकिन मरीज को हिम्मत आपकी मुस्कान देती है। डॉक्टर उपचार करते हैं, लेकिन मरीज को मां जैसा स्नेह, भरोसा और देखभाल नर्सों से मिलती है। कई बार परिवार दूर होता है, लेकिन नर्स ही मरीज के लिए सबसे बड़ा सहारा बन जाती है। आपकी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी पूजा है।”

    सीएम ने आगे कहा, “आप सभी का समर्पण लाखों परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार करता है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।” इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में रेखा गुप्ता ने कहा, “निस्वार्थ सेवा और अटूट कर्तव्यनिष्ठा से मानवता की सेवा करने वाली सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में आपकी सेवा, धैर्य और संवेदनशीलता मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज आपके इस अमूल्य योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।”

    Share:

  • जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूबे, चार की मौत

    Tue May 12 , 2026
    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए, जिनमें से 4 बच्चों की मौत हो गई. वहीं 2 बच्चों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया. यह हादसा कमला नगर थाना क्षेत्र का बताया जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved