img-fluid

Delhi Chunav 2025: अब बोतल में पानी लिए घूम रहे, केजरीवाल पर राहुल गांधी का जोरदार हमला

February 01, 2025

नई दिल्‍ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025(Delhi Assembly Elections 2025) में पूरी ताकत झोंक चुके सियासी दल (Political parties)अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया (Social media)तक खुलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच, भाजपा या आम आदमी पार्टी या फिर कांग्रेस इन राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अब धुआंधार गति से चल रहा है। सियासत के इस मेगा शो में रैलियों, जनसभाओं और डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ ही रोड शो तक सब शामिल है। दिल्ली में आज भी दर्जनों रैली और रोड शो होने हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल तक के कई कार्यक्रम हैं। पीएम मोदी आज दोपहर 3 बजे द्वारका में विशाल जनसभा करेंगे।

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का आज शाम 7 बजे चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के राजपुर रोड पर जनसभा करने का कार्यक्रम है। इनके अलावा भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी तक आज दिल्ली में करीब दो दर्जन रैलियां और रोड शो करने जा रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के लिए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह भी आज ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में कई रोड शो और जनसभाएं करेंगे। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी वोट डाले जाएंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी। पढ़िए पल-पल के अपडेट

सात AAP विधायकों के इस्तीफे पर क्या बोले रमेश बिधूड़ी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सात AAP विधायकों के इस्तीफे पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “सबको मालूम है कि केजरीवाल ने 10 सालों में कुछ नहीं किया। अब वो जनता को क्या जवाब दे..दिल्ली का विकास हो, दिल्ली प्रदूषण से मुक्त हो, दिल्ली के लोगों को पीने का बढ़िया पानी मिले इसलिए दिल्ली की हित में उन विधायकों ने इस्तीफा दिया है और वे सब भाजपा को जीताना चाह रहे होंगे..”

यमुना को लेकर अरविंद केजरीवाल पर राहुल गांधी का वार


  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी यमुना को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, केजरीवाल जी ने कहा था यमुना का पानी पिऊंगा, यमुना में डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल जी, आप यमुना का पानी छोड़िए.. दिल्ली की झुग्गियों का नार्मल पानी पीकर दिखा दीजिए। बोतल लेकर घूम रहे हैं कि हरियाणा ने गंदा कर दिया। जिम्मेदारी आपकी थी। आपने कहा था कि यमुना को साफ करूंगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। आपके शब्द खोखले हैं।

    भाजपा जनता डबल इंजन की सरकार बना रही है- सीएम पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी परवेश वर्मा के समर्थन में कहा, “आज जहां चुनाव हो रहे हैं, जनता डबल इंजन की सरकार बना रही है क्योंकि डबल इंजन की सरकार तेज़ी से विकास कर रही है।

    आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा

    बिजवासन से आम आदमी पार्टी के विधायक भूपिंदर सिंह जून और आदर्श नगर से विधायक पवन कुमार शर्मा समेत सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया है।

    पीएम मोदी ने कहा, भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को राशि देने वाले मामले में फैसला ले लिया जाएगा। दिल्ली में आपदा वालों ने युवा, दुकानदारों का बहुत नुकसान किया। आज दिल्ली में बेरोजगारी चरम पर है, दिल्ली सरकार, निगम के कर्मचारी परेशान है। उन्हें समय से वेतन नहीं मिलता है।

    जिन्होंने दिल्ली को लुटा है, उन्हें वापस लौटना होगा- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, जिन्होंने दिल्ली को लुटा है, उन्हें वापस लौटना होगा , विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी रिपोर्ट रखी जाएगी। इस रिपोर्ट में आपदा के भ्रष्टाचार का जिक्र है। मैंने दिल्ली के लोगों में उत्साह देखा, दिल्ली वालों में आपदा वालों से निराश, गुस्सा हैं।

    दिल्ली का पैसा जुटाकर दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ते हैं- पीएम मोदी

    दिल्ली में कोटा लेकर ये आपदा वाले, यहां से पैसा जुटाकर दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ते हैं। दिल्ली के लोगों की जेब पर डाका डालते हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही आपदा के भ्रष्टाचार पर और भी कड़ा प्रहार होगा। जिन्होंने दिल्ली को लुटा है, उन्हें वापस लौटना होगा , विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी रिपोर्ट रखी जाएगी। इस रिपोर्ट में आपदा के भ्रष्टाचार का जिक्र है।

    भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी झलक द्वारका में दिखती है। यहां पर यशोभूमि का निर्माण हुआ, इस कारण यहां पर युवाओं को किसी का किसी को रोजगार मिला है। इस कारण रियल एस्टेट में उछाल आया है।

    दिल्ली ने ठान लिया है, आपदा वालों को भगाना है- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है, आपदा वालों को भगाना है, इस बार भारी बहुमत से भाजपा को जिताना है।

    भाजपा के सासंद योगेंद्र चंदोलिया का अरविंद केजरीवाल पर वार

    दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 डीडीए ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भाजपा के सासंद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, पीएम मोदी भाजपा के दिल्ली विधानसभा चुनाव के 20 उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में सरकार है, वहां पर हम महिलाओं को सम्मान राशि दे रहे हैं, दिल्ली में भी देंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को एक हजार रुपए देने की घोषणा चुनाव के समय की थी, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया।

    केजरीवाल और उनकी ‘आप दा’ पार्टी जो कहती है, उसका उल्टा करती है : धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना के समर्थन में आयोजित जनसभा में हिस्सा लिया। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आप सरकार ने न तो जल जीवन मिशन के तहत लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया है और न ही आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं। भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसके विपरीत अरविंद केजरीवाल और उनकी ‘आप दा’ पार्टी जो कहती है, उसका उल्टा करती है…”

    अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनावों में अपनी हार दिख रही है : बांसुरी स्वराज

    दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनावों में अपनी हार दिख रही है, इसलिए वे इतने शर्मनाक झूठ का सहारा ले रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जो कह रहे हैं वह झूठ है। हरियाणा सरकार ने किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ यमुना नदी में नहीं छोड़ा है। मैं अरविंद केजरीवाल से निवेदन करूंगी कि दिल्ली की जनता को अपने राजनीतिक हित की बलि न चढ़ाएं।

    अगर ऐसे झूठ बोलेंगे तो हमेशा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे, भाजपा

    दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि जब सत्य के लिए कोई स्थान नहीं होता तो लोग झूठ बोलना शुरू कर देते हैं, यह दिल्ली चुनाव में देखने को मिल रहा है। पूरी दिल्ली यमुना का पानी पीती है, कल हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पिया, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री जो अपने कर्मों से पूर्व मुख्यमंत्री हैं, अगर ऐसे झूठ बोलेंगे तो हमेशा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनके पास 10 साल का कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं है…”

    दिल्ली में जहरीला पानी आना बंद हो गया है: अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कह, ‘’दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम सबका संघर्ष रंग लाया। दिल्ली में जो जहरीला पानी भेजा जा रहा था, वो अब बंद हो गया। दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 पीपीएम से घटकर 2 पीपीएम हो गई है। अगर हम आवाज नहीं उठाते और संघर्ष नहीं करते, तो आज दिल्ली की आधी आबादी को पानी नहीं मिल रहा होता। हमने दिल्ली को बहुत बड़े पानी के संकट से बचा लिया। चुनाव आयोग ने मुझे नोटिस देकर सज़ा देने की धमकी दी है। चुनाव आयोग को मेरा जवाब।

    केजरीवाल ने 10 साल में कुछ नहीं किया: भाजपा

    दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के 10 साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान पर बीजेपी सांसद अनूप एस धोत्रे ने कहा, ‘दिल्ली में उनसे (आप) पहले कांग्रेस की सरकार थी। हम कांग्रेस की आलोचना करते हैं, लेकिन शीला दीक्षित ने अपने कार्यकाल में कम से कम कुछ विकास कार्य किए थे। लेकिन पिछले 10 सालों में हम देख सकते हैं कि केवल वोट की राजनीति हुई है। इसके अलावा कुछ नहीं हुआ। राज्य सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती।’

    Share:

  • जर्मनी संसद में आव्रजन विधेयक खारिज, चुनाव से पहले विपक्षी नेता को बड़ा झटका

    Sat Feb 1 , 2025
    बर्लिन । जर्मनी की संसद ने विपक्ष के नेता फ्रेडरिक मर्ज (frederick merge) द्वारा पेश किए गए आव्रजन विधेयक (Immigration Bill) को खारिज कर दिया। यह विधेयक मौजूदा कानूनों में नियमों को सख्त करने के लिए पेश किया गया था। जर्मन संसद- बुडेस्टैग में विधेयक खारिज होना विपक्षी नेता मर्ज के लिए इसलिए भी बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved