नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर की हवा दिनोंदिन जहरीली होती जा रही है। पराली जलना बंद होने के बाद भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ परिवर्तन नहीं आया है। बल्कि दिल्ली की हवा कल से भी ज्यादा जहरीली हो गई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली के प्रमुख 16 इलाकों का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं अन्य इलाकों का एक्यूआई भी 300 के पार है जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली की हवा खराब होने का एक प्रमुख कारण वायु की धीमी गति है जिसकी वजह से प्रदूषित हवा और धूल कण एक जगह जमा होकर प्रदूषण उत्पन्न कर रहे हैं।
इन 16 इलाकों की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है :- अलीपुर- 456 आनंद विहार- 434 अशोक विहार- 449 बवाना- 481 डीटीयू- 466 इहबास दिलशाद गार्डन- 418 जहांगीरपुरी-470 नरेला- 470 नेहरू नगर- 422 ओखला फेज-2- 407 पटपड़गंज- 443 आरके पुरम- 408 रोहिणी- 449 सोनिया विहार- 453 विवेक विहार- 468 वजीरपुर- 420
ब्रासीलिया । ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 46,884 नए मामलों की पुष्टि होने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,533,968 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 694 लोगों की बीमारी से मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 175,964 हो गई है। देश में […]
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की […]
1. इंडोनेशियाः जकार्ता के सरकारी तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, 17 की मौत, 50 घायल इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में शुक्रवार रात एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग (fuel storage depot fire) लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत (At least 17 people died) हो गई। वहीं, इस […]
नई दिल्ली। 1 दिसंबर 2020 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें RTGS, रेलवे और गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियम चेंज हो जाएंगे, जिसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ने वाला है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट […]