img-fluid

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘डी कंपनी’ से जुड़ा संदिग्ध, अंडरवर्ल्ड नेटवर्क की जांच तेज

June 03, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक अहम संदिग्ध हुजैफा (Huzaifa) को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हुजैफा (Huzaifa) का नाम कथित तौर पर ‘डी कंपनी’ (Delhi Police) और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क में सामने आया है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से जुड़े कथित ऑपरेटिव मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी माना जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां और स्थानीय पुलिस पहले से ही इस नेटवर्क से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच में जुटी थीं और कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि मुन्ना झिंगाड़ा विदेश से कथित तौर पर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हाल ही में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा और संगठित अपराध नेटवर्क की जांच को और तेज कर चुकी है।



  • जांच एजेंसियों की नजर नेटवर्क पर
    सुरक्षा एजेंसियां अब हुजैफा के संपर्कों, आर्थिक लेनदेन, संभावित ठिकानों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े कथित रिश्तों की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान संगठित अपराध और सीमा पार से संचालित नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

    फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

    Share:

  • वाराणसी में आधी रात एक्शन, मस्जिद, कब्रिस्तान और हनुमान मंदिर पर चला बुलडोजर

    Wed Jun 3 , 2026
    वाराणसी. वाराणसी (Varanasi) में आधी रात (Midnight) प्रशासन और रेलवे की संयुक्त कार्रवाई के दौरान काशी रेलवे स्टेशन (Kashi Railway Station) के आसपास स्थित कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया. यह कार्रवाई काशी रेलवे स्टेशन को मल्टी-मॉडल टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत की गई. जानकारी के अनुसार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved