img-fluid

शहर में बढऩे लगी फाइबर गैस सिलेंडर की माँग… अग्रिकांड का खतरा भी कम

January 07, 2025

उज्जैन। शहर की गैस एजेंसियों से 10 किलो का फाइबर बॉडी वाला कंपोजिट सिलेंडर अब ग्राहकों को मिलने लगा है। यह लोहे के भारी सिलेंडर का विकल्प है। इसमें कई खूबियां हैं। इसलिए अब लोगों की मांग के साथ गैस कंपनियां भी इनकी ज्यादा सप्लाई पर फोकस कर रही हैं।



उल्लेखनीय है कि शहर में स्थित अधिकांश गैस एजेंसियों पर ये सिलेंडर आ गए हैं। इसकी खास बात यह है कि इसका वजन लोहे के सिलेंडर के अपेक्षा आधा है। इससे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। इसमें गैस कितनी है बाहर से ही देखी जा सकती है। वहीं लोहे के सिलेंडर की अपेक्षा कंपोजिट सिलेंडर से दुर्घटना की संभावना भी कम होती है। यानि सिलेंडर फटने पर कुछ भी नुकसान नहीं होगा, क्योंकि सिलेंडर पूरी तरह से फाइबर का है। घटना-दुर्घटनाओं के दौरान यह लोहे के सिलेंडर की तरह फटता नहीं, पिघल जाता है। मामले में एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि फाइबर गैस सिलेंडर काफी सुविधाजनक और सुरक्षित है, इसे घर का कोई भी सदस्य आसानी से कहीं शिफ्ट कर सकता है। यह फायर प्रूफ है। इसमें ब्लास्ट नहीं होता है। शहर में अभी तक कई ग्राहकों को फाइबर सिलेंडर दिए जा चुके है। इसकी माँग और सप्लाई संख्या शहर में लगातार बढ़ती जा रही है।

फायदे एक नजर में

  • इस सिलेंडर में गैस कितनी बची, यह पता चलेगा।
  • गैस चोरी हुई तो भी जानकारी मिल जाएगी।
  • सामान्य सिलेंडर से वजन में लगभग आधा है। इसका वजन सिर्फ 10 किलोग्राम है।
  • सिलेंडर का कुछ हिस्सा पारदर्शी है, जंगरोधी है।
  • फर्श पर कोई दाग या निशान नहीं पड़ता।
  • यह आग लगने के दौरान नहीं फटता।

Share:

  • राजेन्द्र सूरीश्वरजी के जन्म-निर्वाण दिवस पर हुए कार्यक्रम

    Tue Jan 7 , 2025
    महिदपुर। दादा गुरुदेव राजेन्द्र सूरीश्वरजी का जन्म और निर्वाण दिवस गुरु सप्तमी महापर्व का आयोजन राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर में किया गया। गुरु मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया गया। गुरु प्रतिमा की आकर्षक अंगरचना की गई। दिनभर गुरु मंदिर में भक्तों का दर्शन वंदन पूजन का क्रम चलता रहा। भक्तजनों ने चढ़ावे बोलकर पक्षाल, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved