img-fluid

UP में लोकतंत्र का हो रहा चीर हरण : प्रियंका गांधी

July 17, 2021

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP government of Uttar Pradesh) पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि योगी राज में लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है और संविधान को नष्ट किया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र में पिछले कुछ वर्षों से लगातार संविधान और लोकतंत्र पर वार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काम में पुलिस और प्रशासन का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है।


एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि उप्र की कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। महिलाएं असुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यहां के हालात नहीं दिख रहे हैं। तभी तो हिंसा फैलाने पर भी वह प्रदेश सरकार को बधाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार कोरोना संकट से निपटने में पूरी तरह से असफल रही। फिर भी प्रधानमंत्री राज्य सरकार की प्रशंसा करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए गए। इससे बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए और चुनाव ड्यूटी में लगे तमाम शिक्षकों की मौत हो गई।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में भाजपा का जब उसके माफिक परिणाम नजर नहीं आया तो योगी सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रदेश भर में हिंसा और अराजकता फैला दी।

उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंची। अमौसी हवाई अड्डे से लेकर हजरतगंज तक उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हजरतगंज में प्रियंका गांधी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित किया, फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और महिला जैसे मुद्दों को लेकर वहीं मौन धरने पर बैठ गईं। करीब दो घंटे चले इस धरने के बाद वह कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय गईं।

Share:

  • Ganjbasoda accident: एक बच्चे की जान बचाने में गई 11 की जान

    Sat Jul 17 , 2021
    बच्चे समेत सभी 11 लोगों के शव बरामद, रेस्क्यू समाप्त विदिशा/भोपाल। विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र के लाल पठार गांव में एक 10 साल के बच्चे की जान बचाने के चक्कर में 11 लोगों की जान चली गई। गंजबासौदा कुआं हादसे में 24 घंटे से अधिक चले राहत एवं बचाव कार्य में बचाव दल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved