191 बच्चे भी डेंगू की चपेट में
इंदौर। कल मिले डेंगू बुखार (dengue fever) के 10 नए मरीजों (patients) से आंकड़ा 800 के पार चला गया है। इनमें 191 बच्चे भी शामिल हैं। कल मिले 10 डेंगू पीडि़तों में भी 6 बच्चे (children) शामिल रहे।
शहर सहित जिले में डेंग बुखार (dengue fever) के मरीजों का मिलना जारी है। इस साल 15 जून से 30 अक्टूबर तक डेंगू पीडि़तों की संख्या 804 तक जा पहुंचीं है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के सरकारी आंकड़ों (data) के हिसाब से डेंगू बुखार (dengue fever) वाले मरीजों में 491 पुरुष और 313 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 191 डेंगू पीडि़त बच्चे (children) भी हैं। पिछले साल डेंगू पीडि़तों की संख्या की अपेक्षा इस साल इसका आंकड़ा (data) लगभग 10 गुना ज्यादा होता नजर आ रहा है। पिछले 3 सालों में डेंगू मरीजों (patients) की कुल संख्या 820 थी, जबकि इस साल महज साढ़े चार महीनों में संख्या 804 तक पहुंच गई है। साल 2018 में 358 मरीज, 2019 में 356 मरीज तो वहीं वर्ष 2020 में 86 मरीज थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved