भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में सुबह घने बादल छाए

  • दिन-रात के तापमान में रह गया सिर्फ 13.8 डिग्री का अंतर

भोपाल। मार्च का आखिरी हफ्ता शुरू होने से पहले ही शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर यानी 24.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही शहर में रात के तापमान का 10 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले 2013 में 29 मार्च को रात का तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक भोपाल में बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 4.6 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 13.8 डिग्री का अंतर रह गया था। दिन का तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार के मुकाबले इसमें सिर्फ 0.5 डिग्री का इजाफा हुआ। गुरुवार को भी दिन में बादल छाए रहे।


घने बादलों ने नहीं होने दिया अर्थ रेडिएशन
साहा ने बताया कि शहर में घने बादल छाए थे। इनके कारण अर्थ रेडिएशन नहीं हो सका, यानी बुधवार को दिन में हुई तपिश रेडिएशन के जरिए वापस आसमान में नहीं लौट सकी। इस वजह से धरती पर रात से सुबह तक तपिश बनी रही। इस कारण तापमान भी कम नहीं हो सका।

Share:

Next Post

न्यू पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारी मंच ने निकाली महारैली

Fri Mar 25 , 2022
भोपाल। न्यू पेंशन योजना 2005 बंद करने तथा पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग सहित अन्य 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने आज 12 दफ्तर प्रांगण जवाहर चौक से विशाल महारैली निकाली। महारैली को मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, समय पाल महासंघ, एवं मध्य प्रदेश वन एवं वन्य प्राणी […]