मनोरंजन

तीन साल बाद स्वदेश लौट रही हैं Desi Girl Priyanka Chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) लगभग तीन साल बाद भारत वापस लौट रही है। खास बात यह है कि इस बार प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी (Malti Mary) भी होंगी। मालती की यह पहली भारत यात्रा होगी। अपने भारत आने की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।



प्रियंका ( Priyanka Chopra) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, ‘आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।’

प्रियंका( Priyanka Chopra) के इस पोस्ट के बाद फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड अपने शानदार अभिनय का परचम लहरा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी नजर आएंगी । इसके अलावा प्रियंका अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले ज़रा में भी नजर आएंगी।

Share:

Next Post

महंगाई से बड़ी राहत, 115 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, देखें नए रेट

Tue Nov 1 , 2022
नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinder) के दामों (LPG latest price) में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले […]