मुंबई। एस एस राजामौली (S S Rajamouli) ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ की सक्सेस के बाद अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। सामने आ रही खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू होगी। प्रियंका के साथ इस फिल्म में साउथ के जाने-माने एक्टर नजर आएंगे। कौन? आइए आपको उस एक्टर का नाम बताते हैं।
प्रियंका का कमबैक
बता दें, प्रियंका को आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। वहीं एसएस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका के स्टूडियोज में होगी। इसके साथ-साथ अफ्रीका के जंगलों में भी इस फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved