
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लन्दन में है, जहां उन्होंने धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस और अपनी पेट डॉग डायना के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने रेड कलर की सैंटा कैप लगाई हुई है और वो निक के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करने के साथ ही पीसी ने सभी को नए साल की बधाई भी दी है। प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा-‘परफेक्ट।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को अपने और अपने परिवार की तरफ से न्यू ईयर की शुभकामनाएं भी दी हैं।
तस्वीर में प्रियंका का अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वS इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर निक जोनस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही ‘द व्हाइट टाइगर’ में अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आयेंगी। हाल ही में अभिनेत्री ने सैम ह्युघन और सेलीन डायोन के साथ एक हॉलीवुड फिल्म की भी घोषणा की है। साथ ही वह नए साल में अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ भी लॉन्च करने वाली हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved