
उज्जैन। पुलिस द्वारा सूदखोरों के खिलाफ अभियान जारी है लेकिन सूदखोर वस्तुओं को गिरवी रख लेते हैं इस कारण कोई शिकायत नहीं करता। अभी भी कई सरकारी विभागों के कार्यालयों के आसपास वेतन के समय ब्याजखोर वसूली करने पहुँच रहे हैं। सूदखोरों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सूदखोरों से परेशान लोगों के लिए अब हर थाने में ऐसे मामलों की रिपोर्ट लिखने के लिए अलग से टेबलें भी लगवाई गई है और पूर्व में पुलिस ने हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए थे। इसके बाद सूदखोरों से तंग कई लोग शिकायत करने भी पहुँचे। परंतु ब्याजखोरों के चंगुल में फंसे कई लोग ऐसे हैं जो भय के कारण थाने तक शिकायत करने नहीं जाते।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved