img-fluid

दृढ़ संकल्प से बदली तस्वीर, अब नए अंदाज में नजर आ रहा डुमना चौराहा

May 19, 2026

  • नगर निगमायुक्त की टीम ने पूरी लगन से पूरा किया काम,रात के वक्त भी रोशनी से चमकती है चौराहे की खूबसूरती

जबलपुर। जबलपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों और शहर के नागरिकों के लिए एक सुखद बदलाव सामने आया है। एयरपोर्ट मार्ग पर स्थित डुमना चौराहा अब पूरी तरह से बदल चुका है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार और उनकी टीम के कड़े संकल्प के कारण इस चौराहे को एक नया और आकर्षक स्वरूप मिला है। हवाई मार्ग से शहर में आने वाले लोग इस चौराहे की आधुनिक सुदंरता को देखकर बेहद खुश हो रहे हैं। पहले के मुकाबले अब इस चौराहे का स्तर काफी ऊंचा और विश्वस्तरीय नजर आता है। इस पूरे बदलाव को हकीकत में बदलने के लिए नगर निगम की टीम को काफी कड़ी मशक्कत और चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों की दृढ़ इच्छाशक्ति से यह कार्य समय पर और बेहतर ढंग से पूरा हो सका।


  • शिद्दत से जमीन पर उतारा सपना
    डुमना चौराहे के विकास को लेकर पूर्व में भी कई तरह के प्रयास किए गए थे। इससे पहले कई योजनाएं बनाई गईं, लेकिन वे केवल कागजों तक ही सीमित रह गईं और कभी धरातल पर नजर नहीं आईं। इस बार नगर निगम प्रशासन ने पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए काम को अंजाम तक पहुंचाने का फैसला किया। कागजी कार्यवाहियों से आगे बढ़कर इस बार विकास कार्य पूरी प्रामाणिकता के साथ जमीन पर दिखाई दे रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र का माहौल बदल दिया है।

    निरंतर निरीक्षण और प्रभावी मॉनीटरिंग से मिली सफलता
    इस चौराहे के कायाकल्प के पीछे सबसे बड़ी वजह काम की लगातार मॉनीटरिंग होना रही। नगर निगम आयुक्त श्री अहिरवार और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने नियमित रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य के दौरान आ रही तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों को मौके पर ही दूर किया गया। इसी योजनाबद्ध तरीके और कड़े अनुशासन के कारण काम में कहीं भी ढिलाई नहीं आई और चौराहा अपनी नई पहचान ले सका।

    Share:

  • सफाई सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं आप भी सहयोग रें:निगमायुक्त

    Tue May 19 , 2026
    एक ही गाड़ी पर निकले निगमायुक्त और अपर आयुक्त ने भानतलैया, अधारताल और सुहागी संभाग की व्यवस्थाओं का जायजा जबलपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग वाहनों के काफिले की परंपरा को बंद करते हुए एक बड़ा संदेश दिया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने एक ही गाड़ी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved