भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल रेल मंडल के नए DRM होंगे देवाशीष त्रिपाठी, जारी हुआ आदेश

भोपाल। रेलवे बोर्ड (railway board) ने आज शनिवार 15 जुलाई को अवकाश होने के बावजूद व्यापक प्रशासनिक सर्जरी की है, उसने एकमुश्त देश के 35 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) के तबादले कर दिये हैं। देवाशीष त्रिपाठी (Devashish Tripathi) को भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division) का DRM बनाया गया है। यह पश्चिम रेलवे में यांत्रिक सेवा के अधिकारी (mechanical service officer) यानी चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।


बताया जा रहा है कि देवाशीष त्रिपाठी अगले सप्ताह भोपाल रेल मंडल में डीआरएम का पदभार लेंगे। इसके लिए शनिवार को रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। अभी तक सौरभ बंदोपाध्याय रहे डीआरएम की जगह देवाशीष त्रिपाठी भोपाल रेल मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक होंगे। देवाशीष त्रिपाठी स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे पश्चिम रेलवे के तहत आने वाले मुंबई चर्चगेट में चीफ रोलिंग स्टॉक ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, इन्होंने रेलवे की सेवा 1992 में शुरू की थी।

Share:

Next Post

महासंयोग में 11 ब्राह्मणों ने किया महाकाल का रुद्राभिषेक

Sat Jul 15 , 2023
उज्जैन। शनि प्रदोष के महासंयोग (Maha coincidence of Shani Pradosh) पर महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में भगवान के विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक की जानकारी देते हुए महाकालेश्वर मंदिर के पंडित महेश पुजारी (Pandit Mahesh Pujari) ने बताया कि वर्ष में तीन से चार बार शनि प्रदोष का विशेष संयोग आता है। शनिवार को सर्वप्रथम कोटि […]