
सीहोर। बुधवार को नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में शहर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नगर पालिका के एई रमेश वर्मा सहित बड़ी सं या में पार्षद मौजूद थे।
विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी अभियान के तहत शहर में अनेक विकास कार्य हुए है। इस कड़ी में शहर के वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत आने वाले हाउसिंग बोर्ड में लाखों की लागत से एचटीओ ग्राउंड का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा बड़ी ग्वालटोली में नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी सं या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved