
देवास। भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश के देवास (Dewas of Madhya Pradesh) में चामुंडा माता मंदिर टेकरी (Chamunda Mata Temple Tekri) पर लगे रोपवे की ट्रॉली का तार अलग हो गया। इससे करीब 12 ट्रॉलियां हवा में अटक गई। आठ श्रद्धालुओं फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तकनीकी टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। गंभीर हादसा टल गया है। देवास रोप वे ट्राली का तार पुली से अलग होने की वजह को लेकर अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है कि इस के पीछे कारण क्या है? प्रत्यक्षदर्शी पृथ्वी सिंह बटलावद के अनुसार जो हादसा हुआ है जिसमे 6 बड़े और 2 बच्चे इस रोप वे में बैठे थे जो छत्तीगढ़ निवासी है।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved