भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में धाकड़ और ब्राह्मण समाज ने भरी हुंकार

  • प्रदेशभर के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से सामाजिक बंधु
    भाग लेंगे

भोपाल। भेल के दशहरा मैदान पर किरार धाकड़ समाज और भेल के जंबूरी मैदान पर ब्राह्मण समाज आज हुंकार भरेंगे। भेल के अन्ना नगर दशहरा मैदान में भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेशभर के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से सामाजिक बंधु भाग लेने पहुंचे हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इसे महाकुंभ का नाम भी दिया जा रहा है। इसको लेकर शहरभर में होर्डिंग सज चुके हैं। आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह चौहान समेत कई लोग शामिल होंगे।



इधर आज ही प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठन मिलकर एक ही मंच पर विशाल ब्राह्मण महाकुंभ हुंकार सम्मेलन करने जा रहे हैं। इस शक्ति प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज की 11 सूत्रीय मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर कक्का ने बताया कि ब्राम्हण महाकुंभ के मुख्य अतिथि के रूप में सनातन धर्म के सबसे बड़े आचार्य द्वारिका पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज आ रहे हैं। वहीं महाकुंंभ में विशिष्ट अतिथि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। महाकुंभ में सभी राजनीतिक दलों के ब्राम्हण नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एक मंच पर आकर सभी राजनीतिक दलों को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्राह्मणों के समर्थन बिना इस प्रदेश में किसी की भी सरकार बनने वाली नहीं है।

11 सूत्रीय मागें रखी जाएंगी
सर्व ब्राह्मण समाज के महाकुंभ में प्रदेश भर से समाज के लोग शामिल हुए हैं। गौरी शंकर कक्का ने बताया कि महाकुंभ में ब्राह्मण समाज द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को रखा जाएगा। इनमें समाज के आयोग का गठन करने, एट्रोसिटी एक्ट को तुरंत खत्म करने, पुजारियों का मानदेय बढ़ाने आदि मांगें प्रमुख हैं।

Share:

Next Post

नहीं तपी रोहिणी पर खूब बरसेगा पानी

Sun Jun 4 , 2023
इस साल मानसून पश्चिमी मध्यप्रदेश से राज्य में दस्तक दे सकता है भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में मानसून इस बार समय पर दस्तक देगा। मानसून करीब 6 जून को केरल पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून पश्चिमी मध्यप्रदेश से राज्य में दस्तक दे सकता है। हालांकि राज्य के […]