
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा (Dharmendra Pradhan’s Resignation) देश की शिक्षा व्यवस्था में (In Country’s Education System) बड़े बदलाव की दिशा में अहम कदम है (Is significant step towards Major Changes) ।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो और लिखित पोस्ट के जरिए देश के युवाओं और छात्रों के नाम जारी विशेष संदेश में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की दिशा में एक अहम कदम बताया है। उन्होंने युवाओं व छात्रों को उनके संघर्ष के लिए बधाई दी है। राहुल गांधी ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने वाले लाखों छात्रों की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा-“धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा प्रणाली को नया रूप देने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। देश भर के छात्रों को बहुत-बहुत बधाई; हम आप सभी पर गर्व करते हैं। लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने वाले और मजबूती से डटे रहने वाले हर युवा, हर छात्र को हार्दिक बधाई।”
नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि दो मुख्य मांगें अभी भी बाकी हैं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के भविष्य और छात्रों का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग करने व हिंसा फैलाने वाले दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। “किसानों, मजदूरों और शोषितों के लिए प्रेरणा; इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया”
राहुल गांधी ने देश के अन्य वर्गों—किसानों, मजदूरों और गरीबों को छात्रों के इस आंदोलन से सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें भी इस सरकार ने दबाया और कुचला है, उनके लिए अपने स्वाभिमान और गरिमा की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में मजबूती से खड़े रहना ही सच्चा साहस है। अपने संदेश के अंत में उन्होंने आक्रामक राजनीतिक रुख अपनाते हुए कहा-अब इस सरकार को हटाने का समय आ चुका है। डरो मत!
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved