img-fluid

धवन ने आईपीएल में लगाया 38वां अर्धशतक, कोहली, रैना और रोहित की बराबरी की

October 12, 2020

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो,लेकिन यह मैच दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए बहुत ही खास रहा। इस मैच में धवन 52 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की बदौलत 69 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल में यह धवन के 38वां अर्धशतक था। इस अर्धशतक के साथ ही धवन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना की बराबरी कर ली। इन सभी ने आईपीएल में 38-38 अर्धशतक लगाए हैं। धवन ने अपनी पारी में 1 छक्का भी लगाया, जिसके साथ ही उन्होंने लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

बता दें कि धवन के नाबाद 69 रनों की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में मुंबई 19.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • भाजपा राज में अपराधी-दरिंदे बेखौफ, न्याय खामोश : सुरजेवाला

    Mon Oct 12 , 2020
    नई दिल्ली। महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। बीते दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद बिहार में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved