img-fluid

दिग्गी पिता-पुत्र की जोड़ी आज शहर में

May 20, 2022

  • जयवर्धन सेवादल के कार्यक्रम में तो दिग्गी पहुंचेंगे ईद मिलन में

इंदौर। राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अपने पुत्र जयवर्धन के साथ शहर में रहेंगे। निजी कार्यक्रमों के साथ वे कांग्रेस के तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुकेश यादव ने राजबाड़ा पर सांसद शंकर लालवानी और उनकी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ रखा है, जिसमें जनहित में लालवानी को भी आमंत्रित किया गया है, वहीं दूसरा कार्यक्रम जिला कांग्रेस सेवादल के राकेश सिलावट ने रखा है।


  • इसमें विधायक विशाल पटेल, संजय शुक्ला और कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे। यहां भी महंगाई विरोधी आंदोलन किया जाना है। दोनों ही आयोजनों में जयवर्धनसिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे अपने पिता दिग्विजयसिंह के साथ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान द्वारा बायपास पर राजशाही रिसोर्ट में आयोजित ईद मिलन समारोह में शामिल रहेंगे।

    Share:

  • ब्लड टेस्ट के दौरान छलके आंसू, तो अस्पताल ने मरीज़ पर ठोंक दिया 'रोने का बिल'

    Fri May 20 , 2022
    डेस्क: अगर परिवार में कोई बीमार हो जाए, तो सबसे ज्यादा परेशानी उनके मेडिकल बिल को लेकर ही होती है. छोटी से छोटी और ऐसी-ऐसी चीज़ों का बिल अस्पताल की ओर से मेडिकल एक्सपेंस में जोड़ दिया जाता है, जिनकी हमें उम्मीद भी नहीं होती. अमेरिका में रहने वाली एक लड़की के साथ भी ऐसा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved