img-fluid

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” में आने का निमंत्रण दिया दिग्विजय सिंह ने

May 01, 2026


भोपाल । दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) को 151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” में आने का निमंत्रण दिया (Invited to attend the 151 Kundiya “Shri Ram Mahayagna”) ।


  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर अपने गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में होने वाले 151 कुंडीय “श्रीराम महायज्ञ” में आने का निमंत्रण दिया । यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मई से 28 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि दिग्विजय सिंह और उनका परिवार इस महायज्ञ के संरक्षक के रूप में जुड़े हुए हैं ।

    दिग्विजय सिंह ने इस दौरान प्रदेश के किसानों की समस्याओं, खासकर गेहूं उपार्जन से जुड़ी दिक्कतों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर किसानों को स्लॉट बुकिंग, खरीद केंद्रों पर भीड़ और समय पर उपज बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर जानकारी दी कि राज्य सरकार गेहूं उपार्जन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसानों की सुविधा के लिए हर जरूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे खुद इस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी या परेशानी न हो।

    इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। वहां बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई और मुख्य रूप से गेहूं उपार्जन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर बातचीत की गई।

    Share:

  • श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Fri May 1 , 2026
    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों से (On the rights of Workers) किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा (There will be no Compromise) । उन्होंने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved