img-fluid

US : ट्रंप को जान का खतरा, हत्या के इरादे से पहुंचा शख्स व्हाइट हाउस के पास से हथियार के साथ पकड़ाया!

November 07, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) की राजधानी वॉशिंगटन (Washington) में व्हाइट हाउस (White House) के पास सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसके सिर में आवाजें आ रही थीं, जो उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की हत्या करने के लिए कह रही थीं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी गुरुवार रात हुई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक खड़ी कार में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए एक व्यक्ति को देखा। इसके बाद अधिकारी उसके पास पहुंचे और उससे पूछताछ की।


  • ट्रंप की हत्या के लिए वॉशिंगटन आने की कही बात
    अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के बयान के मुताबिक, आरोपी की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के रूप में हुई है। उसने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में कुछ आवाजें आ रही थीं। ये आवाजें उसे देश की राजधानी आने और रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि आरोपी जिस कार में बैठा था, उसके चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज थी। इसके बाद कार की तलाशी ली गई, जिसमें तीन अलग-अलग तरह की बंदूकें और दर्जनों कारतूस मिले।

    वेनेजुएला का नागरिक है आरोपी
    गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, आरोपी वेनेजुएला का प्रवासी है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। वह मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह अमेरिकी मार्शल सर्विस की हिरासत में है। अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि सीक्रेट सर्विस के सतर्क अधिकारियों की वजह से तीन हथियारों के साथ मौजूद इस व्यक्ति को व्हाइट हाउस के पास ही पकड़ लिया गया। इससे पहले कि वह किसी को नुकसान पहुंचाता, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    ट्रंप को धमकी देने के मामलों में बढ़ी सतर्कता
    डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से उनके और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी देने वाले कई लोगों को सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार कर चुकी हैं। यह मामला भी इसी तरह की घटनाओं की कड़ी में सामने आया है। व्हाइट हाउस ने इस मामले पर कोई अलग टिप्पणी नहीं की है। उसने सवालों के जवाब के लिए गृह सुरक्षा विभाग और सीक्रेट सर्विस से संपर्क करने को कहा।

    Share:

  • देश में सबसे ज्यादा कारखाने तमिलनाड़ु में.... उत्पादन में गुजरात और राष्ट्रीय आय में महाराष्ट्र अव्वल

    Sat Nov 7 , 2026
    नई दिल्ली। देश में कारखानों की संख्या के मामले में तमिलनाडु (Tamil Nadu) और उत्पादन में गुजरात (Gujarat) सबसे आगे हैं। वहीं, उत्पादन के मामले में गुजरात और राष्ट्रीय आय में योगदान देने के मामले में महाराष्ट्र (Maharashtra) अव्वल स्थान पर है। सांख्यिकी मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में छोटे कारखानों की संख्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved