img-fluid

दिग्विजय सिंह बोले- चार माह से महाकाल मंदिर का गर्भगृह आम भक्तों के लिए बंद, वीआईपी के लिए खुला

October 09, 2023

भोपाल। राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले चार माह से उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों का प्रवेश बिल्कुल बंद है। जबकि ये दर्शन सशुल्क 750 रुपये में होते हैं, फिर भी बंद है। लेकिन मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार के मंत्री और उनके रिश्तेदारों, बड़े उद्योगपतियों, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के लिए गर्भगृह हमेशा खुला रहता है। वे दर्शन करते हैं, जो कि आम श्रद्धालुओं के साथ और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है।


कांग्रेस की सरकार बनने पर दर्शन शुल्क समाप्त करेंगे
दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आगे लिखा कि कमलनाथ और जयवर्धन (Kamalnath and Jaivardhan) ने यहां घोषणा कर रखी है कि प्रदेश सरकार (state government) बनते ही सभी दर्शन शुल्क समाप्त कर दर्शन नि:शुल्क (darshan free) किए जाएंगे। मंदिर में लगभग दो लाख लोग पूरे देश और प्रदेश से रोजाना दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन गर्भगृह में प्रवेश (entry into the sanctum sanctorum) नहीं कर पाते। यह सब प्रतिबंध जानबूझकर के सावन माह के बहाने चार माह के लिए लगाया था, लेकिन यह अभी चल रहा है।

Share:

  • MP Election: आदिवासी-महिला के अलावा ये वोट बैंक तय करेगा सत्ता का रास्ता, 2018 में 35 सीटों पर BJP का बिगाड़ दिया था खेल

    Mon Oct 9 , 2023
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनावों (assembly elections) को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दोनों दलों का फोकस इस बार युवा वोटर (young voter) के साथ महिला मतदाताओं (women voters) पर है। भाजपा ने जहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved