
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को भारतीय चंदा पार्टी (Indian Chanda Party) तक करार दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सागर जिले के एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें एक व्यक्ति चर्चा करते हुए कथित तौर पर पार्टी फंड (party fund) की बात कर रहा है। इसी को लेकर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, शिवराज सरकार जनता से वसूली हर तरह से कर रही है। हर काम के लिए लाओ चंदा।
दिग्विजय सिंह ने कहा नेता धार्मिक आयोजनों (religious events) के नाम पर चंदा लेते रहते हैं। वहीं, भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा महीना वसूली का कोटा पूरा किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने वायरल वीडियो के सच को लेकर सरकार से पूछा है कि सागर का यह अधिकारी कौन है और क्या इसकी जांच होगी। हालांकि इस वीडियो के सच का पता लगाने के लिए एसडीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई थी लेकिन कमेटी की रिपोर्ट क्या रही, आज तक पता नहीं चल सकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved