देश राजनीति

दिग्विजय सिंह ने बयान की कांग्रेस पार्टी में पर्दे के आगे और पीछे की कहानी


नई दिल्ली। अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में चल रही हलचल में भले ही अंतराल आगया है पर बयान बाज़ी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के वरिष्ठ और गाँधी परिवार के नजदीगी माने जाने वाले नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान में कहा है कि पार्टी के अंदर असंतोष एक दिन में नहीं फैला। इस विवाद की नीव उसी दिन लग गयी थी जिस दिन सोनिया गांधी पिछले साल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनाई गई थीं। राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद छोड़ तो दिया लेकिन पार्टी पर उनका नियंत्रण बना रहा।

पर्दे के आगे पीछे की कहानी
राहुल गांधी भले ही अध्यक्ष नहीं रहे लेकिन पर्दे के पीछे वे पार्टी पर नियंत्रण जारी रखे हुए है। पार्टी में बागी नेताओं की संख्या राज्यसभा चुनाव के बाद और बढ़ गयी। पार्टी में विरोध तब बढ़ गया जब राहुल गांधी ने मुकुल बनानी या केसी वेणुगोपाल की जगह राजीव सातव के नामांकन के लिए हामी भरी।

बागी नेताओं ने कहा कि वे जो कर रहे हैं वह सही है लेकिन वे पीछे इसलिए हट गए क्योंकि उन्हें अपने खिलाफ कार्रवाई या पार्टी से निकालने का डर था।

Share:

Next Post

सुरक्षा परिषद ने अमेरिका का मांग ठुकराई, ईरान पर अधिक कड़े प्रतिबंध नहीं लगा सकते

Wed Aug 26 , 2020
वाशिंगटन । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बुधवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ अधिक कड़े (स्नैपबैक) प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के आह्वान पर आगे कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है। इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत डियान त्रियांसयाह जानी ने पश्चिम एशिया पर एक परिषद की बैठक के दौरान रूस और […]