img-fluid

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने किया निष्कासित, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

June 11, 2025

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) कांग्रेस (Congress) से बाहर हो गए हैं। लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल (Six Years) के लिए पार्टी से निष्कासित (Expelled) कर दिया गया है।

पार्टी ने लक्ष्मण के राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है। पार्टी ने कहा लक्ष्मण सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं।


  • लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, रॉबर्ट वाड्रा का ये बयान मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इसके जवाब में लक्ष्मण सिंह ने कहा था, ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा नादान हैं, राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।

    Share:

  • MP में भीषण गर्मी का सितम, 46 डिग्री पहुंचा पारा; इन जिलों के लिए जारी किया गया लू अलर्ट

    Wed Jun 11 , 2025
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के वातावरण से नमी कम होने के कारण तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी होने लगी है। भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में सूरज के तेवर तीखे हैं। मंगलवार को छतरपुर में पारा सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved