
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नरवाई जलाने के बढ़ते मामलों के बीच, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को पत्र लिखकर (Wrote Letter) किसानों (Farmers) के प्रति सहानुभूति और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जुर्माना वसूलने के बजाय किसानों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई किसान बिना जानबूझकर नरवाई जलाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि गर्मी के मौसम में सूखी नरवाई में स्वतः आग लगने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, किसानों को इस विषय में जागरूक किया जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved