img-fluid

सिवनी में टोल को लेकर विवाद, निहंग सिखों ने कर्मचारियों को पीटा; बिना शुल्क दिए निकले

March 22, 2026

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी (Shivni) जिले में टोल शुल्क (Toll fees) को लेकर विवाद के बाद निहंग सिखों के एक समूह द्वारा टोल कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग‑44 (NH-44) पर स्थित मढ़ई टोल प्लाजा (Toll plaza) की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हुई घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया और पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


  • पुलिस के अनुसार पंजाब से निहंग सिखों को लेकर आ रहा एक वाहन मढ़ई टोल प्लाजा पहुंचा था। टोल शुल्क मांगने पर उन्होंने भुगतान से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि समूह ने टोल दिए बिना आगे बढ़ने की कोशिश की और बैरियर तोड़ने का प्रयास किया। रोकने पर कुछ लोग वाहन से उतरकर कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे।

    बताया गया कि विवाद बढ़ने पर टोल प्रभारी मुनेश सिंह बघेल पर तलवार की मूठ और बेसबॉल बैट से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद मढ़ई टोल प्लाजा के मैनेजर अमित गुप्ता ने लखनादौन थाना में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। टोल कर्मचारियों का दावा है कि घटना के बाद निहंग सिखों का समूह महाराष्ट्र की ओर रवाना हो गया।

    Share:

  • राजस्थान का अनोखा गांव: यहां नहीं पड़ती LPG की जरूरत, लोगों ने लगा रखे हैं अपने गैस प्लांट

    Sun Mar 22 , 2026
    जयपुर। देशभर में एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की किल्लत और लंबी कतारों की खबरों के बीच राजस्थान (Rajsthan) का एक गांव ऐसा भी है, जहां लोगों को गैस खत्म होने की चिंता नहीं रहती। यहां के ग्रामीणों ने खुद के बायोगैस प्लांट लगाकर ईंधन की समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया है। भीलवाड़ा जिले की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved