इंदौर न्यूज़ (Indore News)

जिला अस्पताल बना नशेडिय़ों और अय्याशी का अड्डा…


इंदौर। जिला अस्पताल की मच्र्युरी और उसके आसपास नशेडिय़ों का ठिकाना और अय्याशी के मामले सुनने को मिल रहे है। यहां नशा और अय्याशी एंबुलेंस वाले रात को करते है। कल रात को यहां एंबुलेंस वाले एक महिला को लेकर आए थे। यह नजारा यहां हर रात को देखने को मिलता है। मच्र्युरी में पोस्टमार्टम के बाद शवों को ले जाने वाले एंबुलेंस चालक रात में यहां गांजा शराब सहित अन्य अनैतिक गतिविधिया करते है। सबसे अहम यहां एक पुलिस चौकी भी बनी हुई है। जिसमें तैनात एएसआई भी शराबी है। वह रात को एबुलेंस वालों के साथ बैठकर शराब पीता है। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर नीमा से भी शिकायत की गई है। उनसे बात करने की कोशिश की तो संपर्क नही हो पाया।

Share:

Next Post

इंदौर का प्लेस ऑफ सैफ्टी ही अनसैफ

Mon Sep 7 , 2020
– 17 बिगड़ैल बच्चे चार बार हुए रफूचक्कर इंदौर, कमलेश्वरसिंह सिसौदिया। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपराध करते हैं तो उन्हें सुधारगृह में रखा जाता है। प्रदेश के हर जिले में बाल सुधारगृह होते हैं। मध्यप्रदेश के 2 जिलों में स्पेशल व्यवस्था के तहत बच्चों के लिए प्लेस ऑफ सैफ्टी (सुरक्षित स्थान) बनाए […]