img-fluid

धूमधाम से मनाई गई दीपावली, घर-घर में हुई महालक्ष्मी का पूजा

November 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया (Diwali festival celebrated with pomp) गया। प्रदेशवासियों ने शाम को महालक्ष्मी का पूजन (worship of mahalakshmi) कर सुख-समृद्धि की कामना की और देर रात आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। लोगों ने अपने घरों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया, वहीं शाम ढलने के बाद मिट्टी के दीयों से घरों को रोशन कर दिया।



राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में सुबह से दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने मोबाइल पर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं के साथ घरों को सजाने और खरीदारी करने में जुटे रहे। बाजार में दिनभर रोशन देखने को मिली। खासकर मिठाई और आतिशबाजी की दुकानों पर भारी भीड़ रही। महिलाओं ने घरों में कई तरह पकवान बनाए और आंगन में लाल-गुलाबी, सफेद रंगों से रंगोली सजाई। शाम को सुख-समृद्धि दायिनी देवी महालक्ष्मी का घर-घर पूजन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। हालांकि, रात 10 बजे के बाद पटाखों पर प्रतिबंध था, लेकिन देर रात तक रंग-बिरंगी अनार, फुलझड़ी के साथ कई पटाखे फोड़े गए।

Share:

  • माटी के शिल्पकारों की अंधेरी दीवाली

    Fri Nov 5 , 2021
    – डॉ. रमेश ठाकुर कुम्हारों के लिए धनतेरस-दीवाली के त्यौहार रोजगार और कमाई के लिहाज से बड़े माने जाते हैं। इन दिनों उनके मिट्टी के बर्तनों की बेहताशा ब्रिकी होती है। पर, इस बार उनकी कमाई पर बेमौमस बारिश ने पानी फेर दिया है। दीवाली से करीब एकाध महीने पहले कुम्हार दूर-दराज क्षेत्रों में जाकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved