
इलेक्ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी रियलमी टेकलाइफ इकोसिस्टम के पहले ब्रांड DIZO ने हाल ही में अपनी स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और नेकबैंड जैसे प्रोडक्ट भारत में पेश किए हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से DIZO Star 300 और Star 500 जैसे फीचर फोन भी पेश किए गए हैं। कहा जा रहा है कि DIZO के प्रोडक्ट्स कुछ बदलाव के साथ रियलमी के प्रोडक्ट के रीब्रांडेड प्रोडक्ट होंगे। अब खबर है कि अगले सप्ताह कंपनी दो नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पेश करने की तैयारी कर रही है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त के दूसरे सप्ताह में DIZO दो नए ईयरबड्स पेोश करेगा जिनमें ANC (एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन) का सपोर्ट है और यह सबसे बड़ी खासियत होगी। कहा जा रहा है कि DIZO के अपकमिंग TWS प्रीमियम डिजाइन वाले होंगे और कीमत बाजार के मुताबिक बजट में होगी।
कहा जा रहा है कि हाल ही में लॉन्च हुआ DIZO GoPods D ईयरबड्स 2,000 रुपये की कैटेगरी में सबसे ज्यादा रेटिंग वाला TWS ईयरबड्स है। वहीं DIZO वायरलेस बेस्ट सेलर की लिस्ट में है और इसे भी 1,000-2,000 रुपये की रेंज में फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved