img-fluid

थाइरॉइड की बीमारी में इन चीजों का न करें सेवन, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

June 04, 2021

इन दिनों थाइरॉइड एक आम बीमारी बनती जा रही है, भारत देश में कई लोग इस समस्या का शिकार हैं। लोगों को थाइरॉइड के लक्षण समझने में समय लग जाता है और यही वजह है कि समस्या बढ़ती जाती है। वहीं अगर इस बीमारी में लोग लापरवाही करते हैं, तो यह रोग व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। थायरॉयड के मरीज के लिए ये जानना भी जरूरी है कि उनके शरीर के लिए किन चिजों का सेवन हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं थायरॉयड के लक्षण और बीमारी किन चीजों को न खाएं…

थायराइड में इन चीजों का करें परहेज
प्रोसेस्ड फूड
कोई भी चीज जो लंबे समय से रखी है उसका सेवन आप बिल्कुल न करें। पैकेट फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि थायरॉइड के मरीजों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

सोयाबीन
अगर आपको थायरॉइड है तो सोयबीन का सेवन आपको किसी भी प्रकार से नहीं करना चाहिए क्योंकि सोयाबीन युक्त चीजों में फयटोएस्ट्रोजन होता है। थायरॉइड के मरीजों के लिए सोयाबीन नुकसानदायक माना जाता है।



  • कैफीन या एल्कोहल
    थाइरॉइड के मरीजों के लिए कैफीन और एल्कोहल को छोड़ना जरूरी है, ऐसा करने के बाद ही आप अपनी बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। जब आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो थायरॉइड की ग्रंथी प्रभावित होती है। साथ ही थायरॉइड के स्तर पर भी फर्क पड़ता है। बता दें कि अगर आप रोजाना दवाई खा रहे हैं लेकिन कैफीन और एल्कोहल का सेवन भी कर रहे हैं, तो दवाओं के असर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

    चीनी
    ज्यादा चीनी का सेवन किसी के लिए भी अच्छा नहीं है, लेकिन थायरॉइज में जिन मरीजों का वजन अचानक बढ़ा है उनको चीनी के सेवन पर नियंत्रण रखना चाहिए। यदी आप फिर भी चीनी का सेवन करते हैं, तो आपका वजन और बढ़ सकता है। साथ ही थाइरॉयड के स्तर पर भी इसका असर पड़ सकता है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • Share Market : RBI की मौद्रिक नीति के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

    Fri Jun 4 , 2021
    नई दिल्ली। आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा। शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 132.38 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved