img-fluid

शनिवार के दिन गलती से भी न करें ये काम, रूष्‍ठ हो सकते हैं शनिदेव

December 25, 2021

नई दिल्‍ली। आज शनिवार (Saturday) का दिन न्याय के देवता शनि देव की पूजा (worship) के लिए समर्पित है। शनि देव जिस पर प्रसन्न होते हैं, उसके जीवन में हर प्रकार सुख देते हैं और सौभाग्य प्रदान करते हैं। नौकरी (Job) और बिजनेस (Business) में सफलता मिलती है, घर, वाहन आदि का सुख मिलता है। वहीं जब शनि देव (Shani Dev) नाराज हो जाते हैं, तो फिर आपका बुरा वक्त शुरु हो जाता है। जीवन में तरह तरह की समस्याएं आती हैं, कई प्रकार के रोग हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव किस तरह के लोगों से नाराज रहते हैं और उनका जीवन कष्टमय हो जाता है।

इन लोगों पर होती है शनि की व्रक दृष्टि
1. जो लोग अपने नाखून गंदे रखते हैं। उसकी समय पर साफ-सफाई नहीं करते हैं, स्वयं भी साफ सुथरे नहीं रहते हैं। उन पर शनि की कृदृष्टि पड़ती है। वे शनि देव के प्रकोप के भागी बनते हैं।



2. जो लोग जरूरमंद या गरीब (Poor) की मदद नहीं करते हैं। अपनी आंखों के सामने लाचार लोगों को तड़पते छोड़ देते हैं। उन पर शनि देव कुपित होते हैं और उनका बुरा समय शुरू हो जाता है।

3. कुत्तों को जो लोग सताते हैं। उनको मारते हैं। भोजन करते वक्त कुत्तों को परेशान करते हैं, उन लोगों से भी शनि देव नाराज रहते हैं। जिनकी कुंडली में शनि दोष होता है, उनको कुत्तों की सेवा करने को भी कहा जाता है।

4. माता-पिता एवं बुजुर्गों (parents and elders) का तिस्कार करने वाले और महिलाओं के बारे में बुरा सोचने वालों पर भी शनि देव नाराज रहते हैं। ऐसा भूलकर भी न करें।

5. जो लोग चोरी करते हैं, लालच करते हैं, दूसरों के साथ छल करते हैं, अपने वादों से मुकर जाते हैं, मन में दूसरे के लिए द्वेष रखते हैं और रोगियों से घृणा करते हैं, उन पर भी शनि की वक्र दृष्टि पड़ती है।

6. जो लोग दिव्यांगों की मदद नहीं करते हैं, दृष्टिहीन को राह नहीं दिखाते हैं, उन पर भी शनि देव नाराज रहते हैं। ऐसे लोगों की प्रगति नहीं होती है। कार्य में शनि की बाधा होने लगती है।

7. बुरी लत वाले लोग, जैसे मांस, मदिरा, धुम्रपान करने वाले, जुआ, सट्टा खेलने वालों से भी शनि देव खुश नहीं रहते हैं।

8. यदि आप देवी और देवताओं का अनादार करते हैं, अपनी माता को कष्ट देते हैं, तो भी शनि देव आप पर नाराज हो सकते हैं।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • सीहोर जिले में आदिवासियों के लिए आरक्षित एक पंचायत ऐसी जहां एक ही आदिवासी वोटर और उम्मीदवार भी वही

    Sat Dec 25 , 2021
    सीहोर। क्या आपने सुना है कि तीन गांव की पंचायत जिस वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां उस वर्ग का एकमात्र वोटर है, और चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार भी वही है। पढ़कर थोड़ा चौंक गए होंगे, पर ये हकीकत है। ये मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पालखेड़ी का है। यह पंचायत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved