img-fluid

नहाते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकती है हेयरफॉल की समस्‍या

May 29, 2026

नई दिल्‍ली. अगर आपके भी बाल लगातार झड़ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. हेयर फॉल (hair fall) छे का कारण उन्हें धोने का गलत तरीका भी हो सकता है. हम देखते हैं कि ज्यादातर लोग स्‍कैल्‍प को ठीक ढंग से क्‍लीन नहीं कर पाते जिसके कारण हेयर फॉलिकल्‍स (hair follicles) में गंदगी जम जाती है और नए बाल नहीं उग पाते हैं और बाल टूटने लगते हैं. इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको बाल धोने का सही तरीका जान लेना चाहि‍ए.

बाल धोने का सही तरीका
-शैंपू करने से 30 मिनट पहले बालों में तेल लगाएं.
-इसके बाद आप बालों को अच्‍छी तरह से गीला करें.
-शैम्‍पू को स्‍कैल्‍प में अच्‍छी तरह से लगाकर मसाज करें.
-बाल धोने के बाद टिप्‍स पर कंडीशनर लगाकर 2 मिनट बाद सिर को धो लें.
-अब बाल को नैचुरल हवा (natural air) में सुखा लें.

बालों को नुकसान पहुंचाने वाली इन गलतियों से बचें
-बाल धोने के बाद गीले बालों पर कंघी करने से बचना है, क्योंकि इससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और समय रहते उनकी देखभाल नहीं की गई तो गंजापन का शिकार भी लोग हो सकते हैं.
-एक हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्‍यादा बाल धोने से बचना है, ऐसा करने से भी बाल टूटते हैं और रूखे हो जाते हैं.
-बाल धोने के तुरंत बाद तेल कभी नहीं लगाना चाहिए, इससे बाल कमजोर होते हैं.
-सबसे पहले आप बालों को सुखाएं फिर हल्‍की कंघी के बाद कुछ बूंद तेल से स‍िर की माल‍िश करें.


  • कंडीशनर इस्तेमाल करने का सही तरीका
    -बाजार में मिनले वाले कंडीशनर की जगह एलोवेरा का इस्‍तेमाल करे.
    -हफ्ते में 2 बार एलोवेरा सिर पर जरूर लगाना चाहिए .
    -बाल धोने के बाद टिप्‍स पर कंडीशनर लगाना है.
    -अब उसे 2 से 3 मिनट लगे रहने दें.
    -फिर पानी से सिर को धो लें.
    -ध्‍यान रखें कि स्‍कैल्‍प में कंडीशनर न लगाएं.

    बाल सुखाने का सही तरीका
    -हेयर ड्रायर की गरम हवा से बाल कमजोर हो जाते हैं.
    -आप कपड़े से झि‍टककर बाल को सुखाना बंद करें, इससे वे टूटने लगते हैं.
    -बालों को सुखाने के लिए नैचुरल हवा ही काफी है.
    -आपके बाल कुछ घंटों में पूरी तरह से सूख जाएंगे.
    -अगर जल्‍दी है तो तौलिए को बालों पर लपेटकर एक्‍सट्रा पानी निकाल लें.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

  • UP: तेज तूफान से हमीरपुर में गिरा निमार्णाधीन पुल, 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

    Fri May 29 , 2026
    लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) के हमीरपुर (Hamirpur) में देर रात आए तेज तूफान के दौरान बेतवा नदी (Betwa River) पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल (Under-construction bridge) का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर (collapses) ढह गया. जो पुल लोगों की आवाजाही के लिए बनाया जा रहा था, वही पुल लोगों की मौत का सबब बन गया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved