img-fluid

UP: तेज तूफान से हमीरपुर में गिरा निमार्णाधीन पुल, 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

May 29, 2026

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) के हमीरपुर (Hamirpur) में देर रात आए तेज तूफान के दौरान बेतवा नदी (Betwa River) पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल (Under-construction bridge) का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर (collapses) ढह गया. जो पुल लोगों की आवाजाही के लिए बनाया जा रहा था, वही पुल लोगों की मौत का सबब बन गया. इस हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हो गई है और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की भी आशंका हैं.

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मलबे में कई लोग फंसे हैं और ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.


  • हमीरपुर में मोरा कांडर और कुरारा इलाके को आपस में जोड़ने के लिए एक नए पुल का निर्माण किया जा रहा है. देर रात इलाके में अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया. इसी दौरान निर्माणाधीन पुल की एक भारी-भरकम स्लैब अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

    सीएम योगी ने हादसे पर दी प्रतिक्रिया
    हमीरपुर में गिरे इस पुल मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जाहिर किया. सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत और बचावकार्य तेज करने का दिया निर्देश भी दिया. मुख्यमंत्री ने घायलों का उचित इलाज करवाने, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हर मुमकिन सहायता मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए हैं.

    बिहार के भागलपुर में भी गिरा था पुल
    बता दें कि कुछ समय पहले बिहार के भागलपुर में भी एक पुल गिर गया था. यहां गंगा नदी पर बना विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूटकर नदी में गिर गया. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों ने तेजी से एक्शन लेते हुए लोगों को वहां से हटा लिया था. ऐसे में इस हादसे में न तो किसी की मौत हुई थी और न कोई घायल हुआ था.

    वहीं, जम्मू जिले के बंतलाब क्षेत्र में भी 1 मई को एक निर्माणाधीन पुल का पिलर गिर गया था. इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई थी और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

    Share:

  • MP: ट्विशा शर्मा मौत केस....टनल व्यू तकनीक का इस्तेमाल कर रही CBI

    Fri May 29 , 2026
    भोपाल। ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत मामले में गुरुवार को सीबीआई (CBI) ने आखिरकार सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को गिरफ्तार कर लिया है. बेटा समर्थ सिंह (Samarth Singh) पहले से ही सीबीआई की गिरफ्त में है. लेकिन ट्विशा की मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है. इस बीच सीबीआई ‘टनल व्यू’ तकनीक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved