जीवनशैली

इन पेड़-पौधों को न लगाए घर में, होती है धन की हानि


हर कोई चाहता है कि उसके घर में भी आंगन हो और वह अपने पसंदीदा पेड़-पौधे लगाएं। कई लोग अपना शौक पूरा करने के लिए घरों में पौधे लगा भी लेते है, तो कुछ लोग अपने आंगन में हरियाली दिखाई दे इसलिए बड़े-बड़े पेड़ लगा लेते है, लेकिन उनके लगाने से उन्हें क्या फायदा-नुकसान हो सकता है, यह वे नहीं जानते। कई बार ऐसे पेड़-पौधे घरों में लगा लिए जाते है, जिससे कई प्रकार की समस्याएं खड़ी होती रहती है, धन की हानि होती है, स्वास्थ्य खराब होता है, घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि घर आंगन में कौन से पेड़-पौधे लगाना चाहिए कौन से नहीं। क्योंकि कुछ पेड़-पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होता है, वहीं कुछ पेड़-पौधे अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) लाते हैं।
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, कुछ पेड़-पौधों में वास्तु दोष (Vastu Dosh) होता है। इन्हें घर में लगाने से धन और मान-सम्मान की हानि होती है। हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए.

– घर में नहीं मंदिर में लगाए यह पेड़
Vastu Shastra के अनुसार, घर में पीपल (Ficus religiosa) का पेड़ लगाना अशुभ होता है। पीपल का पेड़ घर में होने से धन की हानि होती है और मनुष्य पाई-पाई को मोहताज हो सकता है। इसलिए अगर आपके घर में पीपल का पेड़ लगा हुआ है तो उसे किसी मंदिर में लगा दें। वहां जाकर आप जल अर्पित कर सकते है।


– जिस घर में होता है यह पेड़, वहां धन की कमी रहती है
खजूर (Dates) के पेड़ को घर में लगाना बेहद अशुभ होता है। जिस घर में खजूर का पेड़ होता है, वहां पर धन की कमी बनी रहती है। साथ ही सिर पर कर्ज भी बढ़ता चला जाता है। इसके अलावा घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगता है।


– इस पौधे को लगाने से धन नहीं टिकता
कैक्टस (Cactus) का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। कैक्टस का पौधा लगाने से घर में धन टिकता नहीं है। इस वजह से आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं।

– इस पेड़ को लगाने से काम बिगड़ते है
वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म के अनुसार, घर में बांस (bamboo) का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसको घर में लगाने से बनते काम बिगड़ जाते हैं और आपको भारी मुसीबतें घेर लेती हैं। हिंदू धर्म में बांस का इस्तेमाल मृत्यु के समय किया जाता है, जो अशुभ माना जाता है।

– यह पेड़ लाता है कंगाली
कभी गलती से भी घर में बेर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे घर में लगाने से कंगाली आती है और घर की शांति भंग होती है।

Share:

Next Post

जमीनों की जालसाजी रूकेगी, नामांतरण बाद रिकॉर्ड दुरुस्त की मिलेगी पावती

Sat Nov 28 , 2020
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए इंदौर कलेक्टर का महत्वपूर्ण आदेश किसी को भी नहीं लगाना पड़ेंगे अब चक्कर इन्दौर। अविवादित नामातंरण, सीमाकंन, बंटवारा से लेकर राजस्व से संबंधित कार्यों को समय सीमा में करने और लोगों को चक्कर ना कटवाने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिससे जमीनों […]