img-fluid

डाक्टर ने दहेज में मांगा फ्लैट नहीं मिला तो निकाह तोड़ा

November 29, 2020

भोपाल। राजधानी में मनमर्जी का दहेज नहीं मिनले पर एक डाक्टर ने विवाह के दो दिन पहले निकाह करने से इनकार कर दिया। लड़का और उसका परिवार दहेज में 25 लाख रूपए का फ्लैट मांग रहे थे। जबकि लड़की पक्ष पहले ही आरोपियों को 6 लाख रूपए केश, क्रेटा कार और फर्नीचर दे चुके थे। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा उसके पिता और मां के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कोहेफिजा पुलिस के अनुसार फरियादी 60 वर्षीय माजिद अली पुत्र मेहबूब अली मकान नंबर बी 121 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिजा के निवासी हैं। लाक डाउन के पूर्व 11 अप्रेल को उनकी बेटी का निकाह डाक्टर अरबाज पटवे से होना तय था। लॉक डाउन के कारण निकाह को आगे बढ़ा दिया गया और 29 नवंबर को निकाह तय किया गया। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारियां कर लीं। दोनों पक्षों में पहले ही दहेज लेन-देन की तमाम बातें तय थीं। जिसके अनुसार माजिद अली ने लड़के को एक क्रेटा कार 6 लाख रूपए केश,फर्नीचर उन्हीं के गृह क्षेत्र से दिला दिया था। यहां आज होने वाले निकाह को देखते हुए लड़की पक्ष ने होटल नूर उस सबा लड़के वालों के ठहरने तथा रिसेप्शन का इंतजाम किया था। कल अचानक लड़के पिता नजीर अहमद पटवे तथा मां यासमीन अहमद पटवे ने माजिद अली से दहेज के रूप में मुंबई में एक फ्लैट दिलाने अथवा उसके एवज में 25 लाख रूपए केश की मांग रखी। माजिद ने इतनी बड़ी रकम देने की बात से इनकार किया तो आरोपियों ने निकाह कराने की बात से इनकार कर दिया। जिसके बाद में पीडि़त माजिद ने थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अमानत में खयानत व दहेज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

  • आने वाले दिनों में लागू होंगे Vehicles के लिए यह 7 नए नियम

    Sun Nov 29 , 2020
    नई दिल्ली । सड़क परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport & Highways) बीते कुछ दिनों में गाड़ियों (Vehicles) को लेकर कुछ नए नियम बनाए हैं और कुछ बनाने की तैयारी में हैं, जो आने वाले दिनों में लागू हो जाएंगे। इसमें Ola, Uber के किरायों की कैपिंग से लेकर तय गुणवत्ता वाले हेलमेट (Helmet) ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved