विदेश

जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले व्हाइट हाउस छोड़ देंगे डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) करीब 150 सालों के अमेरिका के इतिहास में पहले राष्ट्रपति होंगे जिन्हें अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह (Inaugration Ceremony) में अपमानित होना पड़ा है। 20 जनवरी को जब जो बाइडन (Joe Biden) राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ले रहे होंगे तब उनके पूर्व अधिकारी डोनाल्ड ट्रंप बहुत दूर जा चुके होंगे। सूत्रों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपने उत्तराधिकारी बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले व्हाइट हाउस छोड़ कर चले जाएंगे।

व्हाइड हाउस के एक अधिकारी ने नाम ना लिए जाने की शर्त पर कहा कि वे फ्लोरिडा के मार-अ-लागो गोल्फ क्लब में रहने चले जाएंगे। यह उनका व्हाइट हाउस के बाद लीगज रेजीडेंस होगा। उन्होंने बताया कि वह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उसी दिन दोपहर में वाशिंगठन छोड़कर फ्लोरिडा चले जाएंगे।


3 नवंबर 2020 को चुनाव के बाद करीब दो महीने से ट्रंप ने नतीजों को बदलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। इसके लिए उन्होंने धोखाधड़ी की हर वो चलने की कोशिश की। यही वजह कि ट्रंप के इनॉग्रेशन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ट्रंप के समर्थकों ने 6 जनवरी को कैपिटल हिल बिल्डिंग में घुसकर खूब तोड़फोड़ की। इस भीड़ के दंगा मचाए जाने के चलते कांग्रेस की सदन में चल रही कार्रवाई को रोकना पड़ा। सदन में बाइडन को राष्ट्रपति बनाए जाने पर अंतिम मुहर लगाने को लेकर बहस चल रही थी। ट्रंप को लंबे समय तक कैपिटल हिल में दंगा भड़काने के लिए याद किया जाएगा। ट्रंप पर उनके चार साल के कार्यकाल में दो बार महाभियोग चलाया गया। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में अपने उत्तराधिकारी जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को परंपरा के बतौर चाय पर नहीं बुलाया। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अपने उत्तराधिकारी कमला हैरिस को औपचारिक काॅल करके परंपरा निभाई।

Share:

Next Post

Tandav को बैन करने की उठी मांग, हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने लगा आरोप

Sat Jan 16 , 2021
नई दिल्ली। ‘तांडव’ (Tandav) को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। सितारों से सजी ये वेब सीरीज रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। सैफ अली खान (Saif Ali Khan), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), तिग्मांशु धूलिया (Tigmashu Dhulia) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जैसे सितारे सीरीज में अभिनय कर रहे हैं। सीरीज को […]