img-fluid

खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

April 15, 2026

इंदौर। इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज में एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी।


  • दरअसल पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी पुजारी पुनीत भट्ट शादी के बाद से ही लगातार दबाव बना रहे थे और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पहले जनसुनवाई में आवेदन लिया, फिर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    Share:

  • महिला आरक्षणः हर स्टेट से 50 परसेंट सीटों में बढ़ोतरी, किसी राज्य के साथ नहीं होगा अन्याय

    Wed Apr 15 , 2026
    नई दिल्ली। गुरुवार से तीन दिन तक संसद में भारी शोर शराबा देखने को मिल सकता है। सरकार महिला आरक्षण लागू करने को लेकर मैराथन मंथन करना चाहती है। इसके लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार यानी 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। दरअसल सरकार चाहती है कि 2029 से ही महिलाओं को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved