बड़ी खबर

अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन के बोर्ड गावी के सदस्य मनोनीत किए गए डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली । केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन को ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन (गावी) ने बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। यह सदस्यता वर्तमान में म्यामांर के मिन्ट हतवे के पास है। डॉ. हर्ष वर्धन गावी बोर्ड में सदस्य के रूप में 01 जनवरी, 2021 से 31 दिसम्बर, 2023 तक प्रतिनिधित्व करेंगे।

बता दें कि ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन कई देशों की सरकारों, विश्व स्वास्थ्य संगठन और बिल-मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने एक साथ मिलकर बनाया है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन खरीद कर उन्हें जरुरतमंदों को बांटने में मदद करना है।

Share:

Next Post

ब्राज़ील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 लाख के पार

Wed Dec 30 , 2020
रियो डी जनेरियो । ब्राज़ील (Brazil) में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 20,548 नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 लाख को पार कर 75,04,833 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 431 कोरोना मरीजों की मौत से मरने वालों का आंकड़ा […]